Motivation to Quit Smoking, Gutkha, Alcohol & Tobacco | By Pramod Prajapati

हर इंसान अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। लेकिन जब वह तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, गुल मंजन और शराब जैसी लतों के जाल में फंस जाता है, तो अनजाने में ही वह अपनी उम्मीदों को खुद राख बना रहा होता है।

प्रेरणादायक पंक्तियाँ: (Motivational Quotes By Pramod Prajapati)

जब जब तुम, तम्बाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब, का सेवन करते हो।

तब तब तुम अपनी ही उम्मीदों को राख बनाते हो।

मिटा दो वो लत जो तुम्हें मिटा रही है,

सांसों की, मुंह की, मिठास जो छिपा रही है।

जो पलभर का मज़ा, सज़ा बन गया,

जिंदगी का सपना, अधूरा रह गया।

आओ छोड़ो ये जाल, बढ़ो आगे,

ये पल तुम्हारा, ये लम्हा खास,

ये जिंदगी तुम्हारी है, करो इसे खास।

क्या आप अपनी जिंदगी को इन बुरी लतों के हवाले करना चाहेंगे, या अपनी सेहत, अपने सपनों और अपने परिवार के लिए इसे छोड़कर एक नई शुरुआत करेंगे? इन सब चीज़ों की लत को छोड़ना संभव है। बशर्ते सही तरीका मालूम हो तो ही पूरी तरह से छोड़ना संभव है।

Leave a Comment